

नर्मदापुरम / स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कराते एवं शतरंज के खिलाड़ियों का विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्यांश गौर (U-17) का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 सितंबर 2026 तक शहडोल में किया जाएगा।
बैडमिंटन में विद्यालय के हर्षित इसके (U-19) एवं श्रीहन फसाते (U-14) का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।U-14 प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 सितंबर 2026 तक सागर में तथा U-19 प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 दिसंबर 2026 तक नर्मदापुरम में किया जाएगा।
कराते में हिमांशु राय (U-17) एवं हर्ष साहू (U-14) ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। U-14 प्रतियोगिता 1 से 5 नवंबर 2026 तक छिंदवाड़ा में तथा U-17 प्रतियोगिता 2 से 5 नवंबर 2026 तक इंदौर में आयोजित होगी।शतरंज में विद्यालय के आराध्य शर्मा (U-17) का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 से 30 सितंबर 2026 तक सीहोर में आयोजित की जाएगी। डायरेक्टर डॉ. आशीष चटर्जी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व विकसित करने का सशक्त माध्यम है। हमारे विद्यार्थियों का राज्य स्तर तक पहुँचना उनके समर्पण और निरंतर मेहनत का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि ये खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं नर्मदापुरम का गौरव बढ़ाएँगे।”
वहीं प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों का विभिन्न खेलों में राज्य स्तर पर चयन होना अत्यंत गर्व की बात है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।”
विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

