

नर्मदापुरम / सुखतवा / इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सुखतवा में आज छात्र-छात्राओं से कांग्रेस नेताओं द्वारा संवाद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा छात्र-छात्राएं शामिल हुए और इंदौर पहुंचकर राहुल गांधी के स्वागत एवं कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं, सपनों एवं अपेक्षाओं को सामने लाने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ एक महत्वपूर्ण मंच है। राहुल गांधी जी इंदौर में छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। नर्मदापुरम जिले से अधिक से अधिक छात्र-युवा इंदौर पहुंचकर इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और राहुल गांधी का स्वागत करें।
उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य से संबंधित विषयों पर संवाद आवश्यक है। ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से छात्रों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। केसला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि सुखतवा के छात्र-युवा राहुल गांधी के इंदौर आगमन को लेकर उत्साहित हैं। छात्रों की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर होने वाले संवाद में युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है। हम सभी छात्रों से अपील करते हैं कि वे बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने और अपनी समस्याओं को सामने रखने का अवसर प्रदान करेगा। तवा नगर सहित पूरे क्षेत्र से छात्र एवं युवा इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएंगे तथा राहुल गांधी जी का स्वागत करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश गांधी, पूर्व पार्षद नरेश चौहान, जिला कांग्रेस सचिव बंटी राठौर, रामप्रीत परते (दादा), श्याम कुरेले, सतीश चौधरी एवं नीरज तिवारी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

