
नर्मदापुरम / इटारसी / अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के त्रिवार्षिक चुनाव 20 सितंबर को मतदान द्वारा संपन्न होंगे। मतदान सूरत, भीलवाड़ा, वृंदावन, कोलकाता और औरंगाबाद में आयोजित किया जाएगा। महासभा को पाँच अंचलों में बाँटा गया है, जिसमें चार केंद्रीय पदाधिकारी और 10 आंचलिक पदाधिकारियों को तीन वर्ष के लिए चुना जाएगा।
इस चुनाव में दो पैनल मैदान में हैं…..
टीम संदीप काबरा और टीम त्रिभुवन काबरा, इटारसी से टीम संदीप काबरा से केंद्रीय संगठन मंत्री पद पर मध्यांचल के आंचलिक उपसभापति विजय जी राठी भी उम्मीदवार हैं।
उल्लेखनीय है कि माहेश्वरी समाज का जनसंख्या कम होने के बावजूद भी भारत के जीडीपी में 12% योगदान है। बिरला, बांगड़, डी-मार्ट वाले दम्मानी, सोलर ग्रुप वाले नुवाल जी सहित देश के कई ख्यातनाम औद्योगिक घराने इस समाज के सदस्य हैं।
20 सितंबर रविवार को सुबह 9:30 से 3:00 बजे तक मतदान होगा और तुरंत बाद मतगणना होगी। शाम 6 से 7 बजे तक परिणाम औरंगाबाद से घोषित किए जाएंगे।

