नर्मदापुरम / सी वी रमन आई टी आई में विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं आनन्द के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश, भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना एवं आराधना के साथ सभी मशीनों एवं औजारों का पूजन विधि-विधान से हुआ। इस अवसर पर आई टी आई प्राचार्य राजेश पचलानिया, बी. एड. स्टाफ से डॉ. नारायण दास कुशवाहा, डॉ. हरिओम दीक्षित, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. नीतू तिवारी, आई टी आई प्रशिक्षक अभिषेक कोटवाला, श्रीकांत चौधरी, हिमांशु कुमार, संतोष ठाकुर, स्नेह पटेल, विकास यादव, मीनाक्षी यादव एवं आई टी आई बी एड कालेज के छात्र छात्राएं पालक गण उपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है, इच्छुक उम्मीदवार उपस्थित होकर फिटर ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं। संस्थान में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया जाता है। अंत में महाआरती के साथ प्रसाद वितरण छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

