
नर्मदापुरम / नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नर्मदापुरम में आज दिनांक 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भाव, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करना है।
डॉ. ज्योत्सना खरे ने अपने उद्बोधन में कहा, “शिक्षा का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है जब वह सेवा से जुड़े। एक शिक्षक समाज का निर्माता होता है और सेवा भाव ही उसे महान बनाता है। सभी विद्यार्थी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और सेवा को अपने जीवन का संकल्प बनाएं।”
अभियान के दौरान महाविद्यालय में स्वच्छता, पौधारोपण, साक्षरता जागरूकता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

