दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम डांगीवाडा में जनवरी माह में एक युवक के खाते से एपीके फाइल भेज कर 4 लाख 35 हजार रुपए उड़ा दिए थे। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और अब बदमाश को अरेस्ट करने की कार्रवाई की गई।फरियादी दिनेश मुराडीया निवासी डांगीवाडा ने थाना माखननगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके व्हाट्सएप पर एपीके फाईल भेजने पर डाउनलोड करने पर मोबाइल हैक कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के खाते से अलग अलग समय में कुल 4,35,000 रुपये का ट्रांजेक्शन कर धोखाधड़ी की गई थी । पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोहागपुर अरविन्द शाह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माखननगर निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा झारखंड में कार्रवाई करते हुए आरोपी टिंकू कुमार पिता लालधारी महतो कटकमदाग जिला हजारीबाग झारखंड को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि मेरे पास ब्लैक बक कंपनी से फोन आया कि डीजल डलवाने पर डेढ़ से दो परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा और मैकेनिक सुविधा मिलेगी और 3000 हजार रुपए लगेंगे तो मैंने उनके द्वारा भेजी गई फाईल पर अपनी डिटेल भरने पर मेरे मोबाइल पर एक फ्यूल कार्ड बन गया था। बाद में मुझे पता चला कि किसी ने मेरे उसे ब्लैक बक कंपनी के कार्ड में डीजल भरवाने के नाम से रिचार्ज कर फरियादी दिनेश मुराडीया से फर्जी तरीके से धोखाधड़ी की है । प्रकरण में अन्य आरोपियों के विरुद्ध विवेचना जारी है। मुख्य भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह, उप निरीक्षक अशोक बरबड़े , हरीश मालवीय, आर. सुनील उमरिया, आर. सागर , प्रशांत राजपूत, संदीप यदुवंशी साइबर सेल की रही।
