
नर्मदापुरम / शहर में इन दिनों त्योहारों की धूम है। हरतालिका, गणेश उत्सव और ऋषि पंचमी पर पूजन पाठ का दौर चालू है। इस बार तीज और गणेश चतुर्थी का एक ही दिन दुर्लभ संयोग रहा और यह कई दिनों बाद ऐसा संयोग बना है। वहीं घर-घर गिरजा नंदन पधारे और हर तालिका तीज पर फुलेरा सजा और शंकर पार्वती की पूजा की गई । इसके साथ ही सुबह फुलेरा का विसर्जन किया गया।
गणेश स्थापना कर पंडाल सजाए गए। डीजे बाजे से बप्पा को घर ले जाया गया और फिर उनकी स्थापना कर आरती पूजन पाठ की गई। गणेश चतुर्थी पर रवि इंद्र और ब्रह्म योग बना और सोमवार का दिन था जिससे इस दिन की महिमा और बढ़ गई हरतालिका और गणेश चतुर्थी एक ही दिन होने के कारण यह है शुभ सहयोग बन गया। विशेष दुर्लभ संयोग में भगवान गणेश विराजे जो फलदाई रहा।सोमवार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरि तालिका तीज व्रत इस वर्ष विशेष धार्मिक महत्व रखता है। ऋषि पंचमी व्रत रख ऋषि की पूजा की गई। रवि योग से इसका महत्व और बढ़ गया। ऋषि पंचमी पर आधा झारा की दातुन करने के बाद महिलाएं ऋषि पंचमी की पूजा पाठ करेंगे। गणेश उत्सव पर इस बार 12 दिन तक उनकी पूजा पाठ होगी । ज्योतिष आचार्य पंकज पाठक ने बताया कि ऋषि पंचमी पर रवि योग का सहयोग बना रहा है। अपने घर में भूमि पर चौक बना कर सप्त ऋषियों की स्थापना करनी चाहिए।

