
नर्मदापुरम / गणेशोत्सव के अवसर पर कोठी बाजार स्थित नर्मदांचल पत्रकार भवन परिसर में गणपति बप्पा की भक्ति का उल्लास छाएगा। नर्मदांचल पत्रकार संघ द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से विराजित की गई है। गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7:30 बजे विधिवत पूजन और आरती का आयोजन होगा।
संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी, सदस्य और पत्रकार साथी प्रतिदिन शामिल होंगे। महाआरती के दौरान पत्रकार भवन परिसर में गणपति वंदना और पूजन के साथ भक्तिमय वातावरण बनेगा।
संघ के सचिव विजय कुमार कुंभारे ने बताया कि गणेशोत्सव के सभी दिनों में निर्धारित समय पर पूजन एवं महाआरती होगी। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों और पत्रकार साथियों से शाम 7:30 बजे पत्रकार भवन पहुंचकर गणपति बप्पा की आरती में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
संघ के प्रवक्ता रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गणेशोत्सव को लेकर पत्रकार भवन में प्रतिदिन होने वाली महाआरती पत्रकार साथियों के लिए सामूहिक आस्था और सहभागिता का अवसर बनेगी।
आरती में नर्मदाअंचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, सचिव विजय कुमार कुंभारे, प्रवक्ता रुद्र प्रताप सिंह, प्रदीप गुप्ता, पुरुषोत्तम मालवीय , गोलू अवस्थी और गोविंद चौधरी उपस्थित रहे।

