
नर्मदापुरम / पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता की दृष्टि से मिट्टी के गणेश के सृजन हेतु शनिवार को पीएम श्री शास. कन्या शाला सूरजगंज इटारसी में शासन के आदेश अनुसार माध्यमिक शाला की छात्राओं ने माटी के गणेश भगवान बनाए गए और उन पर तरह-तरह के कलर कर मूर्ति को और सुंदर बनाया गया। इस कार्य में शाला की शिक्षिका सविता चौरे के मार्गदर्शन में यह उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में शाला के प्राचार्य विनय कुमार सोनिया द्वारा छात्रों को संबोधित किया गया। इस उत्सव में प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में श्रीमती विनीता जोनाथन, महेश कुमार मालवीय, खेल शिक्षक विनोद दुबे, रामभरोस यादव, जन शिक्षक पूरन रजक, श्रीमती प्रीति शिवहरे, श्रीमती रिमि सिग, श्रीमती लाईका खान, गीता सुतार, श्रीमती अर्चना सिंग, अभिलाषा खत्री, श्रीदेवी सराठे, रेखा तोमर, ममता शुक्ला, उईके मैडम, टेकाम सर, ज्योति चौधरी, समीक्षा जैन, कार्यालय सहायक साई राज पटेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

