रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
मां नर्मदा की आरती में हुए शामिल
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
सामाजिक संस्था रोटरी क्लब की स्थानीय इकाई नर्मदापुरम रॉयल्स का इंस्टालेशन कार्यक्रम शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। इस दौरान धर्माचार्य सोमेश परसाई के मुख्य आतिथ्य, डिस्ट्रिक गवर्नर संस्कार कोठारी, डीजीएन मुकेश साहू, सुखदेव सिंह घुम्मन, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, डिस्ट्रिक ट्रेनर धीरेन्द्र दत्ता, सहायक मंडलाध्यक्ष महावीर जैन के विशेष आतिथ्य हुआ। निवृतमान अध्यक्ष अनुपम दुबे द्वारा अपने कार्यकाल कि उपलब्धिया बताते हुए आगामी कार्यों के लिए नई टीम को शुभकामनायें दी, वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष विपिन जैन द्वारा आगामी समय मे अपने किये जाने वाले समाजसेवी कार्यों कि जानकारी एवं रुपरेखा बताई। नवनियुक्त सचिव शिवम बोहरे ने बताया कि क्लब द्वारा जल्द हि रोटरी इंटरनेशनल के माध्यम से चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण कार्य किये जाएंगे। धर्माचार्य पं सोमेश परसाई द्वारा क्लब के कार्यों कि सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी एवं उनकी प्रशंसा की मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी द्वारा भी विभिन्न कार्यो मे सदैव मदद करने का भरोसा देते हुए रोटरी इंटरनेशनल कि जानकारी दी। क्लब द्वारा क्लब सदस्यों के विभिन्न संगठन मे पदाधिकारी नियुक्त होने पर आयुष चौकसे को बिल्डर एसोसिएशन का अध्यक्ष, अनुपम दुबे को अधिवक्ता संघ सचिव, महावीर जैन को दवा विक्रेता संघ सचिव एवं सत्यम अग्रवाल को जिला फुटबाल संघ का अध्यक्ष बनने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
माँ नर्मदा कि महा आरती मे सम्मलित हुए
मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी
फर्स्ट लेडी श्रीमती दीप्ति कोठाऱी अपनी प्रथम अधिकारिक यात्रा पर नर्मदापुरम पहुंचकर क्लब कि गतिविधियों कि जानकारी ली एवं सांय सेठानी घाट पर नर्मदा जी कि दिव्य महाआरती मे शामिल हुए। कार्यक्रम मे नपा अध्यक्ष नीतू यादव, पार्षद नयना सोनी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष नीरज पटेल, प्रदीप गिल्ला, महेश चौकसे, प्रदीप राजपूत, अमन फौज़दार, अंकित गिल्ला, संयम जैन, मुकेश राजपूत, रुपेश फौज़दार, अभिषेक दुबे, अदवेत् फौज़दार, पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष रितेश शर्मा, दीपक जैन, इनरव्हील क्लब से कामिनी गिल्ला, ममता शर्मा, कविता करैया, रीना चौकसे, रीति जैन, सहित शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संस्था पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन आमीन राइन द्वारा एवं कार्यक्रम के अंत मे आभार क्लब के संरक्षक पं वैभव शर्मा द्वारा किया गया।

