नर्मदापुरम / न्यायालय अतुल सक्सेना अपर जिला न्यायाधीश, सोहागपुर के यहां ग्राम नयाखेड़ा तह सोहागपुर के पति-पत्नी का घरेलू विवाद इस सीमा तक बढ़ गया कि उनका मामला न्यायालय तक पहुंच गया। कमल (परिवर्तित नाम) के द्वारा उसकी पत्नी नैना (परिवर्तित नाम) को न्यायालय से बुलाये जाने का दावा लगाने पर न्यायालय की ओर से अभिभाषक गोपाल सराठे एवं अधिवक्ता नाजमीन खान की समझाईश पर न्यायाधीश अतुल सक्सेना के द्वारा परिवार के महत्व को बताये जाने का अधिवक्ता संदीप कुमार रघुवंशी खण्डपीठ सदस्य के द्वारा पहल की जाने पर प्रकरण का सरलतापूर्वक निराकरण किया जाना पति-पत्नि ने न्यायालय में एक-दूसरे को माला पहनाकर सदैव एक होने का संकल्प किया।
वही दूसरे प्रकरण में…..
न्यायालय अपेक्षा यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, सोहागपुर के यहां ग्राम जमुनिया तह सोहागपुर के यहां मोहन (परिवर्तित नाम) के विरूद्ध उसकी पत्नी सुनिता (परिवर्तित नाम) के द्वारा पारिवारिक विवाद उत्पन्न होने पर भरण-पोषण का दावा लगाया। दोनों पति-पत्नि का एक छोटा बच्चा होकर न्यायाधीश, अपेक्षा यादव एवं उनके खण्डपीठ के सदस्य अभिभाषक मो. तारिक कुरैशी की समझाईश पर अभिभाषक एम.एल. पाल एवं नर्मदापुरम् से आये हुए वरिष्ठ अभिभाषक एस.एस. पटेल जो किसी अन्य प्रकरण में उपस्थित हुये थे, उनके द्वारा भी निरंतर समझाईश पर दोनों पक्षों के मध्य विवाद समाप्त होकर दोनों ने सफल जीवन बिताये जाने का संकल्प लेकर प्रकरण को समाप्त करवाया।
सफल प्रकरण कमांक 03 में….
न्यायालय तेजदीप सासन न्यायिक मजिस्टेट, प्रथम श्रेणी, सोहागपुर के न्यायालय में एक प्रकरण दो परिचित लोगों के मध्य पैसे के लेनदेन का विवाद इस सीमा तक आगे बढ़ गया कि सोहागपुर की फर्म शिवशक्ति ट्रेडर्स द्वारा नर्मदा डवलर्पस के विरूद्ध न्यायालय में पैसा वसूली का दावा प्रस्तुत कर दिया गया। न्यायादीश तेजदीप सासन की समझाईश पर एवं दोनों के बीच व्यापार के पुराने संबंध होने का हवाला देकर खण्डपीठ सदस्य अभिभाषक मनमीत धुर्वे के सक्रिय प्रयास से प्रकरण के अभिभाषकगण जे.पी. माहेश्वरी एवं संजय तिवारी के द्वारा पहल की जाने पर प्रकरण का सरलतापूर्वक निराकरण किया गया।

