

नर्मदापुरम / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा जिला न्यायालय नर्मदापुरम सहित तहसील न्यायायालयों इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर. सिवनी मालवा में किया गया।
नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन एवं शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
नेशनल लोक अदालत के उद्घाटन एवं शुभांरभ कार्यक्रम में माननीय श्रीमति तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नर्मदापुरम्, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत, मनोज कुमार विशेष न्यायाधीश नर्मदापुरम्, प्रथम जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार नोटिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोज अख्तर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री के. शिवानी एवं समस्त न्यायाधीशगण, अभिभाषक संघ के सचिव अनुपम दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार नेमा, विद्युत विभाग के महाप्रबंधक विनीत कुमार बागडे, उप महाप्रबंधक प्रतीक कुमार साहू एवं राजू भाभोर बैंक के अधिकारीगण अधिवक्तागण, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, सतीश तिवारी एवं अन्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, पैनल अधिवक्ता, मीडिएटर, पैरालीगल वालेंटियर एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण की उपस्थिति में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।
नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत होने वाले प्रकरणों के निराकरण हेतु 24 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया था, जिनके द्वारा न्यायालयों में रखे गये कुल लंबित प्रकरण 1801 प्रकरणों का निराकरण किया गया एवं राशि रू. 10.75.31.936/- (शब्दों में राशि दस करोड पच्चहत्तर लाख इक्कतीस हजार नौ सौ छत्तीस) मात्र का अवार्ड पारित किया गया। विभिन्न विभागों कुल 592 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें राशि रू. 1,45,84,774/- (एक करोड़ पैंतालीस लाख चौरासी हजार सात सौ चौहत्तर रू. मात्र) की धनराशि वसूल हुयी।
सचिव/ न्यायाधीश सुश्री के. शिवानी ने बताया कि इस लोक अदालत में समस्त न्यायालयों में लंबित कुल 1801 प्रकरण निराकृत हुये जो अभूतपूर्व है, क्योंकि नर्मदापुरम् में इससे पूर्व नेशनल लोक अदालत में कभी भी इतनी संख्या में प्रकरणों का निराकरण नही हुआ है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा ने जब से जिला न्यायालय नर्मदापुरम् के प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया है, तब से प्रत्येक तीन माह में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण में लगातार वृद्धि हो रही है एवं पूर्व नेशनल लोक अदालत से न्यायालय में लंबित कुल 703 अधिक प्रकरणों का निराकरण हुआ है।
मोटर दुर्घटना दावा 22 में से 22 प्रकरण निराकृत…
बैंक बाउंस के मामलें -270 में से 270 प्रकरण निराकृत….
राशि रूपये 1,36,76,000/- रूपये के अवार्ड पारित हुआ।
आपराधिक शमनीय प्रकरण 431 में से 431 प्रकरण…
राशि रूपये 7,68,05,884/- रूपये के अवार्ड पारित हुआ।
निराकृत…
वैवाहिक मामले 117 में से 117 प्रकरणों का निराकरण…
विद्युत प्रीलिटिगेशन 200 प्रकरणों में से 200 निराकृत..
संपत्तिकर के 271 प्रकरणो से 271 प्रकरणों का
निराकृत…
जलकर के 65 में से 65 प्रकरणों का निराकृत।
बैंक रिकवरी 56 में से 56 प्रकरणों का निराकृत…
राशि रूपये 11,37,149/- रूपये की वसूली।
राशि रूपये 33,70,274/- रूपये की वसूली।
राशि रूपये 22,31,051/- रूपये की वसूली।
राशि रूपये 78,46,300/-।

