दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा जिलास्तर पर नर्मदापुरम ,पिपरिया एवं सोहागपुर में 11 सितंबर की रात्रि में जिला सिवनी बालाघाट राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की यात्रा का समापन हुआ था। इस अवसर पर आयोजित सभा एवं प्रदर्शन के उपरांत पांच राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों के गिरफ्तारी की गई थी जिसके विरोध में ज्ञापन सौंपा गया । सभी पदाधिकारियों की बिना शर्त रिहाई की मांग की एवं किस नियम के तहत यह कार्रवाई की गई की लिखित जानकारी देने की बात कही। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है अगर प्रशासन की इस प्रकार तानाशाही जारी रही तो राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगा। महासंघ ने लगभग 34 जिला स्तर पर इस प्रकार ज्ञापन सौंपे। पिपरिया में प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेने तहसीलदार वैभव बैरागी उपस्थित रहे। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।

