दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में थाना देहात पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। 3 मई को नर्मदा इन्फ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम कालोनी के पास घेराबंदी कर अवैध शराब रेड कार्यवाही की गयी थी, कार्यवाही के रेवा शंकर अहिरवार के कब्जे से 29 पेटी शराब मिलने से रेवा शंकर एवं मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी श्याम ठाकुर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में मुख्य आरोपी श्याम ठाकुर नर्मदा इंफ्राटेक कालोनी फरार था। यह भी ज्ञात हो कि आरोपी श्याम ठाकुर के विरुद्ध थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 486/26 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का दर्ज था जिसमें में भी आरोपी फरार था दोनों प्रकरण में 5,000 हजार रु की राशि का इनाम उद्घोषित किया गया था। शुक्रवार को आरोपी श्याम ठाकुर थाना देहात नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी , उनि सुख नंदन , सउनि दिनेश मेहरा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, आरक्षक जितेन्द्र राजपूत एवं कपिल विश्वकर्मा की रही।
निगरानी बदमाश सचिन व्यास भी गिरफ्तार
वहीं थाना देहात के निगरानी बदमाश सचिन अफजल कॉलोनी मालाखेड़ी नर्मदापुरम कि चेकिंग के दौरान उपद्रव करता मिला जिस पर सचिन व्यास के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का इस्तगासा तैयार कर श्रीमान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। सचिन को जेल दाखिल किया गया है।

