मूंग बेचकर किसान के खाते में आई थी राशि
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ सिवनी मालवा थाना अंतर्गत ग्राम टेमला के निवासी पंकज के खाते से बदमाशों ने 5 , 01443 की राशि उड़ा दी।बताया जाता है कि इसके लिए उनके पास कोई ओटीपी आया और ना ही कोई लिंक। उनका मोबाइल हैक कर यह राशि उड़ा दी गई। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को खबर की और पुलिस ने 4.50 हजार रुपए सीएम कर दिए। किसान पंकज ने बताया कि उनका मोबाइल हैक कर यह राशि उनसे खाते से निकल गई। पुलिस ने उन्हें बताया कि कई बार ट्रांजैक्शन हुआ लेकिन 4:50 लाख रुपए सीज कर दिए गए हैं । अब पुलिस जांच कर रही है । वहीं इधर सिवनी मालवा के आशीष कुमार के साथ अज्ञात लिंक भेज कर और फॉर्म सबमिट करने के नाम पर 178997 रुपए डेबिट कर लिए। इस मामले में पुलिस और साइबर पुलिस जांच में जुट गई है । जल्द आगे की जाएगी।

