
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कार्यालय में आज जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया नेटवर्किग विभाग की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, मध्यप्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अविरल हरि जैन, मध्यप्रदेश प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के सचिव एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी गोलू सोनी जिला कांग्रेस संगठन महासचिव मधुसूदन यादव एवं जिला नर्मदापुरम सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष दुर्गेश बेलवंशी की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, जनहित के मुद्दों और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टीम को बूथ एवं ब्लॉक स्तर तक मजबूत कर संगठनात्मक गतिविधियों को व्यापक रूप से जनता तक पहुंचाया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष अविरल हरि जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया कांग्रेस की आवाज को आम जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता के साथ पार्टी के अधिकृत कार्यक्रमों, नेताओं के संदेश एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रसारित करना चाहिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव मधुसूदन यादव ने कहा कि सोशल मीडिया एक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी है और इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से सबसे अधिक युवा वर्ग जुड़ा हुआ है और यह आने वाली पीढ़ी को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। जिला प्रभारी सोशल मीडिया गोलू सोनी ने कहा कि नर्मदापुरम जिले में सोशल मीडिया नेटवर्किग को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम और जनहित के मुद्दे की डिजिटल पहुंच बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है।
जिला सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष दुर्गेश बेलवंशी ने बैठक में जिले में सोशल मीडिया विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ब्लॉक एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से जोड़कर कांग्रेस संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे। इस पर भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेता लीलाधर यादव की धर्मपत्नी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस समस्त प्रकोष्ठ विभाग के उपाध्यक्ष मोहन झलिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण गौर, शिवपुर ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, केसला ब्लाक अध्यक्ष अजय शुक्ला, माखन नगर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत मोनू यादव, रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मालवीय, पूर्व पार्षद मुन्ना सिद्दीक, जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मालवीय, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, जिला कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी, जिला काग्रेस सचिव सुशील बस्तवार, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी अमोल उपाध्याय, पार्षद सीमा भदौरिया, पार्षद अंजलि कलोसिया, नर्मदापुरम ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रकांत बहारे, केसला ब्लॉक उपाध्यक्ष बसंत आसरे, अनिल चौरे, सुनील बर्मा, प्रमोद कलोसिया, चंदू दुबे, संतोष बामने, सोनू बकोरिया, अकबर अली, अर्जुन कुचबंदिया, युनिस पठान, दुर्गेश बैरागी, सतीश चौधरी, राजेंद्र बस्तवार, अनूप गाचले, डीके मासाहब, अली अकबर प्रदेश सचिव, सीताराम सिलावट प्रदेश महासचिव, विलास कुमार, नीले भजनी, राजोरिया, मयंक कलोसिया, मनीष सोनी एवं अंकित मर्सकोले यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

