दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के ग्वालटोली स्थित सिवनी नाका हरदा रोड पर बुधवार को बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज से चांदी के जेवर सहित नगदी चोरी कर ले गए। इसको लेकर अनूप हेमलानी सिंधी कॉलोनी निवासी ने मामला दर्ज कराया। अब पुलिस जांच कर रही है। फरियादी का कहना है कि रात करीब 3 बजे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने निकाल लिए हैं । उन्होंने बताया कि घर में रखी चांदी की प्लेट पायल और नगदी सहित लगभग 2 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि बदमाश सीसीटीवी में दिख रहे हैं और वह ईदगाह कचरा पट्टी तरफ जाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जब बिजली गुल हो गई थी तब उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया । अब पुलिस जांच कर रही है।

