दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अधीन भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा नर्मदापुरम व्यापार क्षेत्र के लिए गठित दूरसंचार सलाहकार समिति में क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। दूरसंचार सलाहकार समिति में दायित्व प्राप्त होने पर विकास नारोलिया ने देश के केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। श्री नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में एवं श्रीमंत सिंधिया के कुशल, संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का संचार तंत्र अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। विकास नारोलिया ने कहा कि दूरसंचार सलाहकार समिति भारत सरकार, BSNL प्रशासन और आम उपभोक्ताओं के बीच एक सेतु की तरह कार्य करती है। क्षेत्र के ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों में 4G/5G नेटवर्क का विस्तार, फाइबर कनेक्टिविटी की सुलभता, लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड सेवाओं में स्थिरता तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय-सीमा के भीतर निराकरण कराना उनकी कार्ययोजना में शामिल रहेगा।

