
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ एक महिला ने धोखाधड़ी पूर्वक 2 लाख रूपए इनवेस्टमेंट के नाम पर ठग लिये। देहात थाना पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी चंद्रकुमार भट्ट ने रिपोर्ट लिखाई है कि नर्मदापुरम निवासी स्वेता तिवारी नामक महिला ने अपने आपको आम्रपाली इनवेस्टमेंट का एजेंट बताकर उनके पास 2 लाख रूपए इनवेस्टमेंट के नाम पर लेकर धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी महिला स्वेता तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

