दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में रिक्त पदों पर निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार 8 सितंबर 2026 को रिक्त पदों के विरुद्ध अधिसूचना जारी की जानी थी। जिसके अनुपालन में उप जिला निर्वाचन कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा 8 सितंबर जिले के 4 विकासखण्डों के रिक्त पंच एवं सरपंच पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई। जारी अधिसूचना अनुसार विकासखंड बनखेड़ी में पंच वार्ड- 05 (ग्राम पंचायत बिछुआ), विकासखंड माखन नगर में पंच वार्ड- 8 (ग्राम पंचायत मढ़ावन), विकासखंड नर्मदापुरम में सरपंच – मिसरौद एवं सांवलखेड़ा तथा विकासखंड सिवनीमालवा में सरपंच – दमाडिया एवं फरीदपुर एवं पंच वार्ड- 13 (ग्राम पंचायत दमाडिया) जारी की गई है।
