
नर्मदापुरम / सोहागपुर / सूचनाकर्ता हेमराज पिता शोभाराम कुशवाहा निवासी ग्राम पथरकुई थाना बनखेड़ी के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि कल दिनांक 8.9. 2026 को उसका भाई प्रमोद घर की मोटरसाइकिल एमपी 05 एम यू 0281 से जीजा चंद्रमोहन कुशवाहा के साथ शाम 7:00 बजे होशंगाबाद मेहमानी जाने का बोलकर निकले थे । रात करीबन 10:45 बजे भाई प्रमोद के साडू भाई प्रेमनारायण निवासी सेमरी हरचंद वालों का फोन आया कि प्रमोद और चंद्रमोहन मोटरसाइकिल से रात में आए थे चाय पी और रात करीबन 10:15 बजे होशंगाबाद जाने का बोलकर निकले थे, तभी 10:40 बजे मोहल्ले के लोगों में चर्चा हो रही थी कि एक बोलेरो एवं मोटरसाइकिल का दयालु रेस्टोरेंट सेमरीहरचंद के आगे एक्सीडेंट हो गया है तब घटना स्थल पर जाकर देखा तो साडू भाई प्रमोद और चंद्र मोहन रोड के किनारे पड़े हुए थे जिन्हें चोटें आई हुई थी। सफेद बोलेरो जीप क्रमांक एमपी 28 ZN 7023 के ड्राइवर के द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक बोलेरो जीप चला कर इनको टक्कर मार दी, जिससे प्रमोद पिता शोभाराम कुशवाहा 28 वर्ष निवासी पथरकुई थाना बनखेड़ी एवं चंद्र मोहन पिता मोतीलाल कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी ढुरसुरू तहसील गाडरवारा थाना चीचली जिला नरसिंहपुर की मृत्यु हो गई । आज शासकीय अस्पताल सोहागपुर में दोनों का पोस्टमार्टम हुआ, रिपोर्ट पर बोलेरो जीप क्रमांक एमपी 28 जेड एन 7023 के चालक के विरुद्ध में तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर टक्कर मार देने से हुई मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। बोलेरो जीप का चालक भी घटना में घटना के समय गाड़ी में फंस गया था जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सोहागपुर लाया गया था, चोंटे अधिक होने से जिला अस्पताल नर्मदापुरम रिफर किया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी है।

