दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी सिवनी मालवा महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना डोलरिया प्रवीण चौहान के नेतृत्व में थाना डोलरिया पुलिस द्वारा अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस को सूचना मिली चंदवाड़ नहर माइनर के पास यात्री प्रतीक्षालय के सामने ग्राम रतवाड़ा थाना डोलरिया में आरोपी भव्य मेवारी उम्र 18 साल निवासी सदर बाजार नर्मदापुरम, जयंत मौर्य उम्र 18 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड चौहान डेयरी के सामने नर्मदापुरम एवं एक अपचारी बालक एक काले रंग के ऑटो मे अवैध मादक प्रदार्थ गांजा ले जा रहे है । सूचना पर संदेहियों को तलाशी के लिए रोका गया जिनके पास से एक बोरी में दो थैली में लगभग 3 किलो 210 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 50,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी जप्त किया गया जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 80000 रूपये है। मुख्य भूमिका – निरीक्षक प्रवीण चौहान थाना प्रभारी डोलरिया, उपनिरीक्षक गणेश रघुवंशी, सहायक उपनिक्षक दुर्गेश मालवीया, सहायक उपनिरक्षक नरेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल, प्रधान आरक्षक मुकेश ठाकरे, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र कहार, आरक्षक राहुल सोलंकी, आरक्षक आकाश हुरमाले, आरक्षक तीर्थ कुमार यादव की रही।

