पुलिस अधीक्षक ने मृतक पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को दिए चेक
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर की भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत तीन पुलिसकर्मियों के परिवारों को 10-10 लाख की बीमा राशि के चेक प्रदान किए गए। यह चेक पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा द्वारा मृतक पुलिसकर्मियों के परिवार को प्रदान किए गए। पुलिस सैलरी पैकेज के माध्यम से बैंक द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। ज्ञात हो कि सैलरी पैकेज के तहत सामान्य मृत्यु पर 10 लाख एवं दुर्घटना मृत्यु होने पर 1 करोड़ की बीमा राशि मृतक के परिवार को देय होती है । इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती नेहा चौघुले, जितेंद्र गुप्ता मुख्य प्रबंधक मुख्य शाखा नर्मदापुरम एवं दीपेश श्रोतीय मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय सहित मृतक पुलिसकर्मियों के परिवार उपस्थित रहे। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस विभाग के साथ अपने सुदृढ़ संबंधों को और मजबूत करते हुए पुलिसकर्मियों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न सुरक्षा एवं बीमा लाभ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

