


नर्मदापुरम/ । पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के उद्देश्य से पंडित रामलाल कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में “पौधारोपण एवं वृक्ष संरक्षण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन क्लब के सदस्य अजय दुबे, श्री जोशी , श्री श्रीवास्तव, श्री नेमा एवं अन्य सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर आम, अमरूद, जामुन सहित कई फलदार पौधे महाविद्यालय परिसर में लगाए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण में सहयोग किया। शिक्षकगणों द्वारा विद्यार्थियों को फलदार पौधों के महत्व एवं उनकी देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा: _”पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। आज का पौधारोपण कल की स्वच्छ हवा और स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।”_
कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण एवं बी.ए., बी.कॉम. और बी.एड. के विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

