दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया।प्राचार्य डाॅ. संगीता अहिरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 समस्या समाधान शिविर के अंतर्गत छात्राएं प्रवेश, छात्रवृत्ति, छात्रावास, छात्रशाखा, सीएम हेल्पलाईन, स्थापना शाखा, अकादमिक से संबंधित समस्यााओं का निराकरण किया जा रहा है। छात्राओं को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में इन शिविरों का आयोजन महाविद्यालयों में किया जा रहा है। इसके आयोजन से कई छात्रा-छात्राओं की समस्या का समाधान हो रहा है। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. जी.सी. पांडे ने बताया कि छात्राएं अपनी समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। महाविद्यालय में प्रतिदिन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। छात्राएं प्रवेश, छात्रवृत्ति, छात्रावास, छात्रशाखा, सीएम हेल्पलाईन, स्थापना शाखा, अकादमिक समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकती है। इस अवसर पर डाॅ. हर्षा चचाने, डाॅ. वंदना मगरदे, श्री देवेन्द्र सैनी उपस्थित रहे।

