
नर्मदापुरम / स्टेशन रोड थाना अंतर्गत डोकरी खेड़ा जोड़ पचमढ़ी रोड पिपरिया में 26 जुलाई 2026 को एक कार चालक ने मोटर साइकिल पर सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी और एक युवक घायल हो गया था।इस मामले में पुलिस ने 24 दिनों बाद विवेचना के उपरांत कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दिनांक 26 जुलाई 2026 को डोकरी खेड़ा जोड़ मेन रोड पचमढ़ी पिपरिया के पास डोकरी खेड़ा निवासी मोटर साइकिल पर सवार रामकुमार धुर्वे, धनराज ओर विनोद ठाकुर को कार क्रमांक mp 20CF7549 के चालक ने तेज गति ओर लापरवाही पूर्वक कार चलाकर टक्कर मारकर भाग गया था। इस सड़क दुर्घटना में रामकुमार धुर्वे और धनराज की मौत हो गई थी एवं विनोद ठाकुर घायल हो गया था। मामले में विवेचना उपरांत पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 281,125(ए) 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है । पुलिस ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।

