दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
जिले में विकासखंड अकादमी समन्वयक एवं जन शिक्षक के जो 52 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और 4 वर्ष से अधिक समय से सेवाएं दे रहे थे उनके पद को रिक्त किए गए। अब जिला शिक्षा केंद्र में मंगलवार को काउंसलिंग की जाएगी। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ व राज शिक्षा केंद्र द्वारा गठित समिति द्वारा शासन के प्रचलित नियम अनुसार नियम संगत कार्यवाही की गई है । इसके लिए शासकीय शिक्षक संगठन राजेश कुमार पांडे संभागीय अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया है।
अब नियम संगत एवं विधिवत कार्रवाई के लिए कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ सभा गठित समिति के द्वारा लिया गया न्यायपूर्ण निर्णय का संगठन ने स्वागत किया है
