नर्मदापुरम / युवा काव्य मित्र मंडली नर्मदापुरम के द्वारा श्री राजेश्वरी गार्डन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वरिष्ठ कवि साहित्यकार जगदीश वाजपेई की अध्यक्षता एवं विशेष कवि बाबू लाल कदम, महेश मूलचंदानी, पार्षद नरेन्द्र पटेल की उपस्थिति में आजादी महोत्सव पर विशाल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां वीणा पाणी सरस्वती के साथ मां भारती की पूजा-अर्चना कर संयोजक कवि रामेश्वर यादव, सुनील सांवला ने अतिथियों के साथ समस्त उपस्थित कवियों, कवियित्रीओं का पुष्पाहारों से स्वागत अभिनन्दन किया। इस काव्य समारोह में एल. एस राजोरिया, संदीप मदन गुरु, डॉ. हरिओम दीक्षित, मनोज परसाई, महेंद्र तिवारी, रजनीश दुबे, हिमांशु शर्मा, डॉ. सतीश शमी, कवियत्री मंगला केवट, मनोज द्विवेदी, शिवा यादव, ठाकुर हिमांशु सिंह, सुभाष यादव, सावन कुमार, नवीन हरियाले एवं अनेकों कवियों ने देशभक्ति, स्वतंत्रता पर्व, शहीदों, सावन माह विशेष विषय पर काव्य रचनाओं का सुमधुर पाठ किया। इस काव्य समारोह का संचालन सुभाष भारतीय ने तथा आभार रामू यादव ने माना।

