दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के नर्मदा टाउनशिप कुलामड़ी रोड निवासी एक महिला का तिलक सिंदूर में मोती और सोने से बना मंगलसूत्र झटक लिया। बताया जाता है कि फरियादी महिला श्रीमती सविता ठाकुर और उनके पति पीपल ढाने के रहने वाले हैं और वर्तमान में नर्मदापुरम में रहते हैं। यहां से कावड़ यात्रा में शामिल होकर तिलक सिंदूर पहुंचे थे। जब वे पूजा पाठ में कर रही थी इसी दौरान किसी अज्ञात ने उनका मंगलसूत्र झटक लिया। जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है । इसको लेकर पथरोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि श्रीमती सविता ठाकुर तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर कावड़ यात्रा में शामिल होने तिलक से तिलक सिंदूर पहुंची थीं । ज्ञात हो कि इन दिनों धार्मिक स्थलों पर चोर गिरोह सक्रिय है और वारदातें लगातार बढ़ रही है। आप पुलिस जांच कर रही है ।

