दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सिवनी मालवा थाना अंतर्गत श्याम वेयर हाउस के सर्वेयर द्वारा किसानों से रुपए लेकर अमानक मूंग खरीदने का मामला सामने आया है। इसको लेकर गोदाम प्रभारी ने सर्वेयर पर धारा 308 के तहत मामला दर्ज करवाया । बताया जाता है कि आरोपी शील कुमार यादव श्याम वेयर हाउस में सर्वेयर है। शील कुमार ने अमानक मूंग खरीदी और किसानों से अवैध वसूली की। इसको लेकर मामला दर्ज हुआ है। फरियादी संजीत बर्मन गोदाम प्रभारी कृषि उपज मंडी बानापुरा ने मामला दर्ज कराया है कि किसानों से अवैध वसूली कर अमानक मूंग सर्वेयर द्वारा ली गई। यह मामला 2 से 15 अगस्त के बीच का है। अमानक मूंग खरीदने के एवज में किसानों से अवैध वसूली की।

