
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन 19 अगस्त 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षक संस्था (आई.टी.आई.) नर्मदापुरम में किया जाएगा। तत्संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंप उनकी ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा रोजगार मेला का संपूर्ण प्रभार का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम देवेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा है। तथा रोजगार मेला के आयोजन संबंधी अन्य कार्यो एवं व्यवस्थाओं के लिए भी अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

