शामिल हुए सांसद माया नारोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि , अधिकारी और विशिष्ट जन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नर्मदा अंचल पत्रकार संघ द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन सोमवार 17 अगस्त को किया गया । तिरंगा यात्रा नर्मदांचल पत्रकार भवन कोठी बाजार से दोपहर को निकली। इस मौके पर सांसद माया नारोलिया, एडीएम राकेश शुक्ला, सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी , पत्रकारगण, समाजसेवी स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी, सहित शहरवासी और स्टूडेंट्स शामिल हुए। रैली कोठी बाजार से गाजे बाजे और डीजे के साथ एसपी ऑफिस चौराहे तक पहुंचकर वापस पत्रकार भवन पहुंची। तिरंगा रैली में डीजे पर देशभक्ति की गीतों पर जमकर थिर के और हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जयकारे और वंदे मातरम के नारे गूंजे।

