दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के मेन मार्केट में स्थित होटल श्याम जी के बाजू में स्थित एक जूते चप्पल की दुकान में आग लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को फोन किया गया अभी आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

