नर्मदापुरम / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की अनुशंसा पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी द्वारा नर्मदापुरम जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर इटारसी निवासी नेहा चावरे को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा, नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव मधुसूदन यादव एवं पूर्व महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती माधवी मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा चावरे को जिला कांग्रेस परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं।

