
नर्मदापुरम / पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए मीनाक्षी चौक पर ‘निःशुल्क क्लिनिक’ का शुभारंभ किया जा रहा है। जानकारी देते हुए समाजसेवी श्रीमती नीरजा फोजदार ने बताया कि क्लिनिक में प्रतिदिन सायं 5.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक डॉ. उत्त्तम कुमार परामर्श देंगे एवं विशेष परामर्श हेतु डॉ. सुनील जैन, डॉ. आर. के. जैन एवं डॉ. महक जैन अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। निःशुल्क क्लीनिक का शुभारम डॉ. सीतासरन शर्मा विधायक नर्मदापुरम एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के कर कमलों से होगा। दिन बुधवार 5 अगस्त 2026 को समय सायं 5:30 बजे मीनाक्षी चौक नर्मदापुरम।

