

नर्मदापुरम / ब्रह्मकुमारीज एक आध्यात्मिक संस्था है, जो राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से व्यक्ति, परिवार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। यह संस्था तनावमुक्त जीवन, नश मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संस्था तथा विश्व शांति के लिए विभिन्न सेवाएँ प्रदान करती है।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भारत को नशामुक्त बनाने की दिशा में Ministry of Social Justice and Empowerment तथा Narcotics Control Bureau के साथ मिलकर महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
इसी उद्देश्य से 6 अगस्त से 20 अगस्त तक एक राष्ट्रव्यापी “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य देशभर में 10 करोड़ से अधिक नागरिकों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाना है।
इस महाअभ्यिान के अन्तर्गत, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों, सरकारी संस्थानों, सुरक्षा बलों, धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों सहित विभिन्न जनसमुदायों के बीच व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। हमारा उद्देश्य नशा मुक्ति को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जन आन्दोलन बनाना है।
अगस्त का महीना अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी महीने International Youth Day और Independence Day दोनों आते हैं। हम सब आजादी का उत्सव मनाते हैं, लेकिन आज बहुत से बच्चे और युवा मोबाईल, तम्बाकू, शराब और अन्य नशों की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसलिए आज जरूरत है कि हम उन्हें केवल नशे से दूर रहने की सलाह ही न दें, बल्कि एक अच्छा संकल्प भी दिलाएँ।
साथ ही यह अभियान ब्रह्मकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका स्व. प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति को समर्पित है। उनका पूरा जीवन मानव सेवा, संस्कार निर्माण और समाज को बेहतर बनाने के लिए समर्पित रहा। उसी भावना से हम यह सेवा कार्य कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में-
नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा होगी ।
उन्हें एक सकारात्मक संदेश देंगे।
सभी को “नशा मुक्त भारत” की शपथ दिलवायेंगे।

