
नर्मदापुरम / ग्वालियर / फरियादी सोनाक्षी शर्मा ने थाना कम्पू के परिसर में मौखिक रूप से सूचना लेख करायी गयी थी कि दिनांक 10.07.2023 को वह तथा उसकी सहेली अक्षया की स्कूटी जूपीटर क्रमांक एम. पी.07 एस.जी. 5138 से अचलेश्वर होते हुये एम.एल.बी. कॉलोनी में कोचिंग पढ़ने गयी थी और कोचिंग से वापस लोहिया बाजार से नया बाजार ईदगाह बेटी बचाओ से अपने घर जा रही थी। गाड़ी अक्षया चला रही थी जैसे ही मेस्कॉट हॉस्पीटल के आगे निकलकर तिलक नगर कॉलोनी की गली के पास पहुंचे, तो पीछे से एक मोटर सायकल काले रंग की तीन या चार लड़के आये उनमें से एक लड़का सुमित रावत, एक उसका भाई उपदेश रावत निवासी आर्मी बजरिया के थे। उनके साथ वाले लड़कों को वह सामने आने पर पहचान लेगी, उसके पास आते ही सुमित रावत ने कट्टा या पिस्टल जैसे हथियार से उसे व अक्षया को जान से मारने के लिये दो गोली मारी। जिसकी चिंगारी उसके हाथ में लगी और अक्षया को दोनों गोली लगी। जिससे उसके दाहिने तरफ हाथ व छाती में गोली लगी, जिससे अक्षया स्कूटी गिर गयी। उसे खून निकल रहा था तभी आसपास के लोग आये तो अभियुक्तगण व उसके साथ आऐ लड़के भाग गये। एक अंकल ने ऑटो रुकवाया तो वह अक्षया को लेकर नया अस्पताल फिर जे.ए.एच. अस्पताल ले गयी। उसने मौके से ही उसकी मम्मी करुणा शर्मा व अक्षया की मम्मी को बताया। इलाज के दौरान अस्पताल में अक्षया खत्म हो गयी। अभियुक्त सुमित रावत, उपदेश रावत व दो साथियों ने गोली मारकर अक्षया की हत्या कर दी और उसे सीधे हाथ पर चिंगारी सी लगने से चोट आयी है सो रिपोर्ट करती हूँ एवं कार्यवाही की जाये। फरियादी को मौखिक रिपोर्ट पर से पुलिस थाना माधौगंज की ओर से महेश शर्मा थाना प्रभारी द्वारा 0/2023 देहाती नालिसी 302, 307, 34 भा.दं.सं. एवं आयुध अधिनियम के तहत थाना माधवगंज में एफ०आई०आर० रिपोर्ट लेखबद्ध की गई। विशेष लोक अभियोजक प्रज्ञादीप राहुल बताया गया कि अपर एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय द्वारा प्रकरण में आए साक्ष्य के आधार पर चार आरोपीगणों को सुमित रावत, मोन्टी उर्फ उपदेश रावत, राहुल उर्फ बाला सुर्वे, पृथ्वीराज चौहान को आजीवन कारावास की सजा दी गईं ।

