
नर्मदापुरम / सीड बाल अभियान के तहत संकुल शास. उच्च. माध्य. विद्यालय चतरखेडा नंवाकुर अभियान का आयोजन किया गया। संकुल द्वारा 3665 सीड वॉल का निर्माण किया गया था। छुपे बीजों से जीवन दायिनी वृक्ष सृजन को साकार रूप देने के लिए एस.डी.ए.एम. सिवनी मालवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनी मालवा, जिला पंचायत सदस्य सिवनी मालवा, जनपद सदस्य चतरखेडा, ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव चतरखेडा शामिल हुए। विद्यालय में विद्यार्थियो ने शिक्षको के साथ नवांकुर अभियान की रैली निकाली। संरपच राकेश गौर, सचिव धमेन्द्र यादव, सहा. सचिव राहुल गौर, संकुल प्राचार्य श्रीमती वंदना मिश्र समस्त शिक्षक एंव विद्यार्थियो के द्वारा राजीव नगर की नहर के किनारे उत्साह एवं उल्लास पूर्वक सीड बाल डाली गयीं।

