
नर्मदापुरम / बुधवार को अलसुबह मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा नगर के संभावित जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान तेज गति से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही बाजार क्षेत्र में स्वच्छता टीम को सक्रिय रहने के भी निर्देश दिए। बाजार क्षेत्र में पहुंचकर स्वच्छता अभियान के दौरान साफ किए गए नाले नालियों का अवलोकन किया तथा चैम्बर्स को साफ करने के निर्देश दिए। सीएमओ श्री देशमुख द्वारा स्वच्छता टीम को निर्देशित किया गया कि जल निकासी में आ रहे अवरोधों को तत्काल हटाया जाएं। बारिश के मौसम को देखते हुए स्वच्छता टीम अलर्ट रहें।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी अनुराग तिवारी, पर्यवेक्षक संजय लुटारे आदि उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नगर के नागरिकों, व्यापारीगणों से आग्रह किया है कि वे नगरपालिका द्वारा चला जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, कचरा यहां वहां न फैंकें। कचरा यहां वहां फैंक देने से वर्षा जल के साथ बहकर नाले नालियों में फंसते हैं तथा उन्हें चोक करते हैं। जिससे जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है। कचरा, कचरा वाहन में ही डालें। नगर को साफ स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

