
नर्मदापुरम / अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रदेश सचिव रितु श्रीवास्तव 1 साल तक अगले मनोनयन होने तक अपने पद पर पदस्थ रहेंगी । इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव ने कहा कि रितु श्रीवास्तव की सक्रिय भूमिका को देखते हुए अगले 1 साल तक वे महिला प्रदेश सचिव बनी रहेंगी।
उन्होंने कहा कि महासभा को रितु श्रीवास्तव में असीम उर्जा एवं क्षमता परिलक्षित हो रही है। आप पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ अपने पद के दायित्वों का निर्वाह करते हुए स्वंय अपनी व महासभा की गरिमा बनाये रखेंगी। अतः आपको 1 वर्ष अथवा चुनाव अगले मनोनयन होने तक महिला प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया जाता है। आप संगठन विस्तार, विभिन्न इकाइयों का गठन, सदस्यता, तन-मन- धन से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी, महासभा के कार्यों का प्रचार प्रसार, नियमित बैठकों में शामिल होना और सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पूर्ण सहयोग करते हुए आपकी संगठन में सक्रिय रचनात्मक भूमिका एवं समाज के हित की अपेक्षा की जाती है। रितु श्रीवास्तव को महिला अध्यक्ष ज्योति अभय वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, प्रीती खरे, रश्मि सक्सैना, रश्मि वर्मा, सुमन वर्मा, आदित्य वर्मा, संगीता श्रीवास्तव, अनीता वर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।

