दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ बाबई थाना अंतर्गत सूरजकुंड के पास हार खेड़ा घाट पर एक युवक डूब गया। खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन मंगलवार तक वह नहीं मिल पाया। बुधवार सुबह से ही फिर टीम ने ढूंढना शुरू किया। बताया जाता है कि युवक गौशाला में टाइल्स लगाने का काम करता था। पत्नी , बच्चा और रामू कतिया नाम का युवक नहाने गए थे । रामू पानी में डूब गया जिसकी तलाश जारी है। बताया जाता है कि यह परिवार मजदूरी करने बाहर से आया था।
इनका कहना है
परिवार बाहर से मजदूरी करने आया था। गौशाला में काम चल रहा था और यह घाट पर नहाने गए थे । इसी दौरान राम गहरे पानी में चला गया। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
सुंदरलाल मरावी
प्लाटून कमांडर होमगार्ड
