दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम
शहर के देवा माई मंदिर एक्सीलेंस कॉलेज रोड के सामने सदर बाजार जाने वाली सड़क पर एक पेड़ गिर गया जिससे आवागमन बंद हो गया और जाम की स्थिति निर्मित हो गई। तेज हवा और बारिश के चलते यह पेड़ सड़क पर जा गिरा। राम जी बाबा की पुरानी समाधि स्थल के सामने रोड पर बहुत पुराना पेड़ रोड गिर गया है जिससे सदर बाजार तरफ आवागमन बंद हो गया है। पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है लेकिन पूरा रोड जाम हो गया जिससे वाहन चालक परेशान नजर आए । ज्ञात होगी पिछले दो दिनों से शहर में आंधी हवा के साथ तेज बारिश हो रही है जिसके चलते कई स्थानों पर पानी भी भर गया है। साथ ही छोटे-मोटे पेड़ भी कई स्थानों पर रोड पर गिर गए हैं। कई स्थानों पर जल भराव से लोग परेशान देखे और जाम भी लग गया।

