

नर्मदापुरम / जिले की सबसे शारदा मिल विशाल भजन प्रतियोगिता भक्ति और उल्लास के माहौल में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और विभिन्न मंडलों ने अपनी-अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाने हेतु कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी , राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नरोलिया , सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह , प्रदेश स्वच्छता अभियान प्रभारी सुरजीत सिंह चौहान तथा बीरसिंह चौहान (पूर्व डायरेक्टर, मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग) , कुलदीप शुक्ला , श्याम सिंह पटैल (रिछोड़ा) किरार समाज अध्यक्ष धनराज सेठ, उमेश यादव जिला पंचायत सदस्य आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की और आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं। जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भक्ति और सद्भाव का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान विजेता मंडलों को एक लाख इकहत्तर हज़ार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किये।
प्रथम पुरस्कार नव शिव ज्योति मंडल, तिलाडिया, द्वितीय (स्पेशल) पुरस्कार श्री रामकृष्ण मंडल, उमरखेड़ी, तृतीय पुरस्कार श्री महावीर मंडल सर्रालजी तथा चतुर्थ पुरस्कार नवज्योति मंडल, धपाड़ा , पंचम बालगोपाल मंडल ढाना चूरना के साथ ही अन्य मंडलों को विशेष पुरस्कार दिया गया एवं विशेष प्रस्तुति श्री राम मंडल मछुबाई की रही । आयोजन के सदस्य रामदास पटैल, अवधनारायण चौहान, अनिल विजयवर्गीय , मुरारी अग्रवाल, राधेश्याम दुबे सहित आदि सदस्यों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया।

