

नर्मदापुरम / जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं आपराधिक घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा द्वारा एक कार्ययोजना बनाई गई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कुछ निर्धारित लक्ष्य दिये गए। जिससे जिले में आपरिधिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित हो। इसी अनुक्रम में पुलिस के द्वारा नियमित चेकिंग एवं पुलिस बल के निरंतर मूमेंट के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इसमें थाना क्षेत्रों में सक्रिय बदमाशों, गुंडों, निगरानी बदमाशों, वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों, पेट्रोल पंपों, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग पर विशेष रूप से जोर दिया गया। जिसमें विगत 25 दिनों में विभिन्न थानों द्वारा अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाइयों का थानावार विवरणः
गुंडा चेकिंग (कुल योगः 322)…..
थानावार विवरण के अनुसार देहात में 41, इटारसी में 35, कोतवाली में 34, सिवनी मालवा में 33, पिपरिया में 33, माखन नगर में 29, डोलरिया में 19, पथरौटा में 18, स्टेशन रोड पिपरिया में 16, सोहागपुर में 14, केसला में 12, तवानगर में 10, बनखेड़ी में 8, पचमढ़ी में 8, रामपुर में 7 एवं शिवपुर में 5 गुंडों को चेक किया गया।
निगरानी बदमाश चेकिंग (कुल योगः 115)…..
सिवनी मालवा में 12, माखन नगर में 12, कोतवाली में 11, इटारसी में 10, देहात में 9, पिपरिया में 9, स्टेशन रोड में 8, पचमढ़ी में 8, सोहागपुर में 8, केसला में 7, बनखेड़ी में 5, शिवपुर में 5, तवानगर में 4, डोलरिया में 4 एवं पथ्रौटा में 3 निगरानी बदमाशों को चेक कर सख्त हिदायत दी गई।
चाकूबाज चेकिंग (कुल योगः 18)…..
अवैध हथियार व चाकू लेकर घूमने वाले 18 संदिग्धों/चाकूबाजों की चेकिंग की गई। इनमें सिवनी मालवा में 5, इटारसी में 4, कोतवाली में 3, सोहागपुर में 3, देहात में 2 एवं माखन नगर में 1 चाकूबाज़ की चेकिंग शामिल है।
* डोजियर कार्रवाई (30.09.26 से 17.10.26 तक – कुल योगः 285):
आपराधिक रिकॉर्ड अद्यतन करने की प्रक्रिया में थाना इटारसी में 96, कोतवाली में 56, देहात में 47, सिवनी मालवा में 45, पिपरिया में 21 एवं सोहागपुर में 20 डोजियर तैयार किए गए।
सुनसान स्थानों की चेकिंग (कुल योगः 102)…..
असमाजिक तत्वों के जमावड़े को रोकने हेतु जिले के 102 सुनसान एवं संवेदनशील स्थानों की सघन जांच की गई। इनमें माखन नगर में 13, सोहागपुर में 12, कोतवाली में 10, सिवनी मालवा में 10, बनखेड़ी में 10, देहात में 8, डोलरिया में 8, पिपरिया में 7, इटारसी में 4, पथ्रौटा में 4, रामपुर में 4, पचमढ़ी में 4, केसला में 3, शिवपुर में 2, स्टेशन रोड में 2 एवं तवानगर में 1 सुनसान स्थान पर चेकिंग की गई।
वाहन चेकिंग (कुल योगः 2,997)…..
यातायात एवं संदिग्ध वाहनों पर निगरानी रखने हेतु जिले भर में कुल 2,997 वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें बनखेड़ी में 436, कोतवाली में 370, देहात में 285, माखन नगर में 224, पथ्रौटा में 222, सिवनी मालवा में 215, केसला में 169, सोहागपुर में 162, इटारसी में 156, पिपरिया में 150, शिवपुर में 131, रामपुर में 119, स्टेशन रोड में 117, डोलरिया में 104, तवानगर में 71 तथा पचमढ़ी में 66 वाहनों को चेक किया गया।
इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर उन्हे चिह्नित करते हुए उन सभी पर नियंत्रण स्थापित करना है। ताकि आपराधिक एवं चाकूबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

