दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर में गुरुवार को नगर पालिका अमले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी सहित नपा कर्मचारियों के साथ केनरा बैंक, जीआरवी होटल, रिलायंस स्मार्ट सुपर बाजार, घमंडी लस्सी सहित खानपान की दुकानों और अन्य जगहों पर गंदगी अतिक्रमण करने पर जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि आगामी समय में गंदगी की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केनरा बैंक के आसपास सहित अन्य जगहों पर नालियों में कचरा मिला इसको लेकर 10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया । वहीं रिलायंस स्मार्ट सुपर बाजार में अतिक्रमण सहित पार्किंग आदि की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए। बताया जाता है कि इन क्षेत्रों में गंदगी और अतिक्रमण की काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी। इसके साथ ही होटल और दुकानों के अंदर गंदगी मिली। सीएमओ ने कहा कि शहर को साफ और स्वच्छ रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है। गुरुवार को लगभग 1 लाख 40 हजार का जुर्माना वसूला गया। गौरतलब है कि इसके पहले मुल्लाजी पेट्रोल पंप के पास कचरा जलाने को लेकर 10000 का जुर्माना वसूला था। वहीं ब्रिज के नीचे अतिक्रमण करने वाले पर भी भारी जुर्माना वसूला गया था । नगर पालिका अमले का कहना है कि आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी।

