एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा में , घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर जप्त
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में सिल्वर मिस्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया गया। 23 अक्टूबर देर रात
सिल्वर मिस्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी अभिमन्यु सिंह पिता हरपाल सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी अकलोनी तहसील गोरमी जिला भिंड हाल – ओंकार गार्डन ने रिपोर्ट किया कि सिल्वर मिस्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पदस्थ कर्मचारी मोहन सिकरवार के साथ महिला जेल के पास – आकाश पाण्डेय, मोहित पासी, गोलू बररुआ, गोलू गौर , कलूआ एवं चंदू पासी के लाठी डंडो से मारपीट कि गयी एवं हरियाली तिराहे के पास आरोपियों डरा धमकाकर जान से मारने की नियत से मोहन सिकरवार के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा देने सम्बंधित तथ्यों का उल्लेख कर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था । उक्त घटनाक्रम पर थाना देहात द्वारा आकाश पाण्डेय, मोहित पासी, गोलू बररुआ, गोलू गौर , कलूआ एवं चंदू पासी के विरुद्ध अपराध धारा 296(b), 109(1),3(5) भारतीय न्याय संहिता का दर्ज कर विवेचना में लिया गया है | प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना देहात नर्मदापुरम की पुलिस टीम को क़स्बा नर्मदापुरम में आरोपियों की धर-पकड़ हेतु रवाना किया गया था | पुलिस टीम देहात द्वारा प्रकरण में ट्रेक्टर चालक जितेन्द्र उर्फ़ कलुआ पिता फदाली कहार उम्र 19 वर्ष नि ग्राम रायपुर नर्मदापुरम को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया है | प्रकरण की विवेचना जारी है | प्रकरण में जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
