नर्मदापुरम / एसएनजी स्कूल से लेकर कलेक्ट्रेट की रोड वी आई पी रोड है, लेकिन यह रोड अब यह रोड कहने को वीआईपी है, क्योंकि नेहरू पार्क के सामने शाम को सब्जी विक्रेता अपने हाथ ठेले पर कान फोड़ू स्पीकर बजाने लगते हैं। जिसकी वजह से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि पूर्व में भी नगर पालिका द्वारा इन सब्जी विक्रेताओं के माइक जप्त किए थे इसके बाद भी यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शाम होते ही सभी लोग अपने-अपने हाथ ठेले पर तेज आवाज़ में स्पीकर बजाने लगते हैं।

