नर्मदापुरम / इन दिनों नगर को स्वच्छ बनाने नगर पालिका की मुहिम जोर दार तरीके से चल रही है और व्यापारियों पर गंदगी फैलाने पर चालानी कार्रवाई भी की गई है। ठीक इसके विपरीत मीनाक्षी चौराहा से इटारसी जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास रोड किनारे कई गोदरेज अलमारियां रखी हुई है, जिसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारों का इस कभी ध्यान नहीं जाता है, आखिर किस की अलमारियां इस तरह से रोड के किनारे हुई है।

