दया राम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के अमर चौक पर शुक्रवार रात शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल अवस्था में युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत सामान्य है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 118 (1) 119 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अरमान खान अमर चौक पर राजू टी स्टॉल पर चाय पी रहे थे। इस दौरान शेख इमरान ने शराब के लिए पैसे की मांग की नहीं देने पर विवाद हुआ और अरमान खान पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उनके हाथ और पेट में चोट आई है। उनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

