दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर के समीपस्थ बनखेड़ी थाना अंतर्गत रामदेव शुगर प्राइवेट लिमिटेड ठैनी बनखेड़ी में ठेकेदार द्वारा लेबर उपलब्ध कराने को लेकर 49 लाख 50 हजार रुपए धोखाधड़ी कर लेकर भागने का मामला सामने आया है। इसको लेकर रामदेव शुगर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मामला दर्ज कराया गया। बताया जाता है कि रोहिदास सोमा चौहान गेवराई महाराष्ट्र द्वारा शुगर मिल में लेबर उपलब्ध कराने के लिए विश्वास जताकर यह रुपए लिए गए लेकिन लेबर उपलब्ध नहीं कराई गई और पैसे भी वापस नहीं किया जा रहा है। रामदेव शुगर प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि लेबर उपलब्ध कराने ठेकेदार से एग्रीमेंट कर लेबर उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसके लिए एडवांस देते हैं लेकिन ठेकेदार द्वारा लेबर उपलब्ध नहीं कराया गया और गुमराह किया गया। इसको लेकर शुक्रवार को केस दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 318 (4) , 316 ( 5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ठेकेदार एडवांस ले लेते हैं लेकिन धोखाधड़ी कर लेबर उपलब्ध नहीं करते और पैसा भी नहीं लौटते। अब पुलिस जांच कर रही है।
